Chapter 1 - ऐलिस की मुलाकात एडम से
बीस साल का फ़ासला by Anurag Maurya
कहानी की शुरुआत 40 साल की एक खूबसूरत महिला Alice से होती है। Alice पिछले 8 सालों से Paris की एक fashion magazine में काम कर रही होती है। वह अपने career को लेकर काफी serious है और हर हाल में आगे बढ़ना चाहती है। लेकिन उसका थोड़ा rude behavior और old-fashioned सोच उसकी तरक्की में रुकावट बन जाता है। यही वजह है कि पिछले 4 सालों से उसका promotion नहीं हो पाया।
Alice का अपने husband से divorce हो चुका है और वह अपनी छोटी बेटी के साथ रहती है। लेकिन काम की वजह से वह अपनी बेटी को ज़्यादा समय नहीं दे पाती। रोज़ office जाने से पहले वह अपनी बेटी को अपनी बहन के घर छोड़ देती है। उसकी ज़िंदगी काफी lonely हो चुकी होती है और उसके पास खुद के लिए भी बिल्कुल समय नहीं होता।
एक दिन company के काम से Alice को Brazil जाना पड़ता है। काम खत्म होने के बाद जब वह flight से Paris वापस लौट रही होती है, तभी उसकी मुलाकात 20 साल के एक college student Adam से होती है।
Adam ने economy class की ticket book की होती है, लेकिन seat में problem होने की वजह से उसे business class में Alice के बगल वाली seat मिल जाती है।
Business class में पहली बार बैठकर Adam काफी excited होता है, जबकि Alice अपने laptop पर office का काम कर रही होती है।
Landing के दौरान अचानक plane में तेज turbulence शुरू हो जाता है। इससे Alice घबरा जाती है और डर के मारे Adam का हाथ पकड़ लेती है।
यह देखकर Adam मन ही मन बहुत खुश हो जाता है, क्योंकि पहली बार किसी लड़की ने उसका हाथ पकड़ा होता है। उसी पल से वह Alice की तरफ attract होने लगता है।
थोड़ी देर बाद flight safely land हो जाती है। Alice जल्दी से वहाँ से निकलने लगती है। Adam उससे बात करना चाहता है, लेकिन Alice सिर्फ एक "Bye" बोलकर चली जाती है।
तभी Adam की नज़र seat के नीचे गिरी Alice की pen drive पर पड़ती है। वह उसे लौटाने के लिए airport के बाहर तक आता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। Alice अपनी बहन की car में बैठकर जा चुकी होती है और Adam बस उसे दूर जाते हुए देखता रह जाता है।
रास्ते में Alice की बहन उसे एक doctor के बारे में बताती है और कहती है कि उसे उससे मिलना चाहिए। लेकिन Alice दोबारा शादी नहीं करना चाहती, इसलिए साफ मना कर देती है। उसकी बहन चाहती है कि Alice किसी अच्छे इंसान से शादी करके अपनी ज़िंदगी फिर से शुरू करे।
अगले दिन Alice office पहुँचती है। लेकिन वहाँ उसके colleagues उसके rude behavior की वजह से उसे पसंद नहीं करते और उसकी पीठ पीछे बातें करते रहते हैं। हालांकि office में उसका एक male friend भी होता है, जो हमेशा उसका support करता है।
तभी office की एक staff member उसे बताती है कि Adam नाम के किसी लड़के का call आया था। वह उससे बात करना चाहता था। लेकिन Alice यह कहकर मना कर देती है कि वह किसी Adam को नहीं जानती।
इसके बाद Alice अपने boss से promotion की बात करती है। लेकिन boss कहता है,
"तुम्हारे articles अब पुराने लगने लगे हैं। लोगों को उनमें अब interest नहीं आता। तुम्हें कुछ नया और exciting लेकर आना होगा। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो मुझे तुम्हें job से निकालना पड़ेगा।"
यह सुनकर Alice देर रात तक office में बैठकर सोचती रहती है कि आखिर वह अपनी writing में नया क्या कर सकती है।
तभी उसकी नज़र staff member के छोड़े हुए एक note पर पड़ती है, जिसमें लिखा होता है कि वह लड़का pen drive के बारे में बात कर रहा था।
तब Alice को याद आता है कि उसकी pen drive flight में ही छूट गई थी।
वह तुरंत Adam को call करती है और कहती है,
"तुम कहाँ हो? मुझे मेरी pen drive चाहिए। वह मेरे लिए बहुत ज़रूरी है।"
उस समय Adam अपने दोस्तों के साथ एक bar में होता है। वह Alice को वहीं आने के लिए कहता है।
जब Alice bar पहुँचती है, तो Adam उसे अपने दोस्तों से मिलवाता है। वहीं Alice के office की दो लड़कियाँ भी मौजूद होती हैं। Alice को Adam के साथ देखकर वे दोनों हैरान रह जाती हैं।
Alice जल्दी में होती है, इसलिए वह Adam से अपनी pen drive माँगती है। लेकिन Adam कहता है कि pen drive उसके घर पर है, इसलिए दोनों को वहाँ जाना पड़ेगा।
इसके बाद दोनों बाहर निकलते हैं और Adam, Alice को अपने scooter पर बैठने के लिए कहता है...