Chapter 2 - झूठा रिश्ता या सच्चा प्यार?
बीस साल का फ़ासला by Anurag Maurya
Alice पहली बार किसी scooter पर बैठने वाली होती है, इसलिए वह थोड़ा हिचकिचाती है। तब Adam उसे helmet देता है। लेकिन जब Alice से helmet ठीक से नहीं पहना जाता, तो Adam खुद उसकी मदद करता है।
उसी समय office की वही दोनों लड़कियाँ उन्हें एक ऐसे angle से देख लेती हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे दोनों एक-दूसरे को kiss कर रहे हों। वे चुपके से उनकी photo क्लिक कर लेती हैं और उसे online पोस्ट कर देती हैं।
इसके बाद Adam, Alice को अपने घर लेकर जाता है, जहाँ उसके dad भी मौजूद होते हैं। Adam जानबूझकर pen drive देने में थोड़ी देर करता है, ताकि उसे Alice के साथ थोड़ा और समय बिताने का मौका मिल सके।
आखिरकार वह Alice को उसकी pen drive दे देता है। जब Alice वापस जाने लगती है, तो Adam कहता है,
"अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हें scooter से छोड़ देता हूँ।"
लेकिन Alice मना कर देती है और कहती है कि वह cab से चली जाएगी।
जाने से पहले Adam हिम्मत जुटाकर पूछता है,
"क्या हम कभी साथ में coffee पीने चल सकते हैं?"
Alice इस सवाल का कोई जवाब नहीं देती। वह सिर्फ हल्का सा मुस्कुराती है, "Thank You" कहती है और वहाँ से चली जाती है।
अगले दिन जब Alice office पहुँचती है, तो वह देखती है कि सभी लोग उसे अजीब नज़रों से देख रहे हैं। उसे समझ ही नहीं आता कि आखिर हुआ क्या है।
तभी उसकी एक colleague उसे वही viral photo दिखाती है। उस photo को देखकर सबको यही लग रहा होता है कि Alice और Adam एक-दूसरे को kiss कर रहे थे।
लेकिन Alice जानती होती है कि यह सिर्फ एक गलतफहमी है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।
हैरानी की बात तो तब होती है, जब उसका boss यह photo देखकर खुश हो जाता है।
वह कहता है,
"मुझे तुम्हारा यह नया image बहुत पसंद आया है।"
Alice उसे समझाने की कोशिश करती है कि यह सब गलतफहमी है, लेकिन boss उसकी एक भी बात नहीं सुनता।
वह कहता है,
"यही तो हमें चाहिए। वह लड़का तुमसे उम्र में काफी छोटा है। यह चीज़ लोगों को बहुत interesting लगेगी।"
Boss का मानना था कि उनकी magazine ज़्यादातर young generation पढ़ती है। अगर Alice एक young लड़के के साथ relationship में होगी, तो लोग उसे और magazine दोनों को ज़्यादा notice करेंगे।
वह Alice से कहता है,
"इसी तरह चलते रहो। इससे magazine की sales और बढ़ेंगी। लोगों को ऐसे मसालेदार topics ही पसंद आते हैं।"
लेकिन Alice अपने से 20 साल छोटे लड़के को date नहीं करना चाहती।
इस बारे में वह अपने एक दोस्त से बात करती है। उसका दोस्त उसे सलाह देता है,
"अगर सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए Adam को date करोगी, तो boss तुमसे खुश होकर तुम्हें promotion भी दे सकता है।"
असल में किसी की feelings के साथ खेलना बिल्कुल गलत था। लेकिन उस समय Alice के दिमाग में सिर्फ अपना career और promotion था।
आखिरकार वह अपने career के लिए Adam का इस्तेमाल करने का फैसला कर लेती है।
अगले दिन Alice, Adam से मिलने जाती है। इस बार उसका पूरा look बदला हुआ होता है।
जैसे ही Adam उसे देखता है, वह बस उसे देखता ही रह जाता है। उसकी नज़रें Alice से हट ही नहीं रही होतीं।
Alice भी उसके साथ थोड़ा flirt करने लगती है और दोनों आराम से बातें करने लगते हैं।
Adam को तो यकीन ही नहीं हो रहा होता कि वह सच में Alice के साथ इतना समय बिता रहा है।
रात को Alice, Adam को अपने एक दोस्त के show में लेकर जाती है।
वहाँ वह जानबूझकर सबको यह दिखाने की कोशिश करती है कि वह अपने से 20 साल छोटे लड़के को date कर रही है।
इसी दौरान उस show का host, जो Alice का दोस्त भी होता है, उसके पास आता है और जानबूझकर उसके साथ ज़रूरत से ज़्यादा close होने की कोशिश करता है।
यह बात Adam को बिल्कुल पसंद नहीं आती।
वह उस host के show का मज़ाक उड़ाने लगता है। Adam की बातें सुनकर Alice भी हँसने लगती है।
इससे host को बहुत बुरा लगता है और वह वहाँ से चला जाता है।
उसके बाद Adam और Alice आपस में बात करते हैं।
Adam कहता है,
"मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि हम इस तरह मिलेंगे और साथ में इतना समय बिताएँगे।"
Adam को पहले से पता होता है कि Alice का divorce हो चुका है और उसकी एक बेटी भी है।
लेकिन उसके लिए यह बात बिल्कुल भी मायने नहीं रखती।
तब Alice कहती है,
"हमें एक-दूसरे को और अच्छे से समझने की ज़रूरत है।"
इतने में Alice के पास उसकी बहन का call आता है।
वह कहती है,
"मैंने उस doctor को घर बुलाया है, जिससे मैं तुम्हारी मुलाकात करवाना चाहती थी। तुम जल्दी घर आ जाओ।"
Alice का वहाँ जाने का बिल्कुल मन नहीं होता।
लेकिन अपनी बहन की बात की इज़्ज़त करते हुए वह Adam से झूठ बोल देती है।
वह कहती है,
"मेरी बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। मुझे अभी घर जाना होगा।"
यह सुनते ही Adam भी परेशान हो जाता है।
वह तुरंत एक taxi बुलाता है, Alice को उसमें बैठाता है और उसका ध्यान रखते हुए उसे घर के लिए रवाना कर देता है।
Adam की यह care देखकर पहली बार Alice को एहसास होता है कि Adam सच में उसकी कितनी फिक्र करता है।