Chapter 3

Chapter 3 - जब झूठा रिश्ता, सच्चे प्यार में बदलने लगा

बीस साल का फ़ासला by Anurag Maurya

घर पहुँचने के बाद Alice अपनी बहन, जीजाजी और उस doctor के साथ dinner करती है। लेकिन वह पहले से ही थोड़ी drink कर चुकी होती है। नशे की हालत में वह doctor से अजीब-अजीब सवाल पूछने लगती है।

Doctor को उसकी बातें बिल्कुल पसंद नहीं आतीं, इसलिए वह नाराज़ होकर वहाँ से चला जाता है।

दूसरी तरफ Alice लगातार कोशिश कर रही होती है कि किसी तरह उसका boss उससे खुश हो जाए और उसे promotion दे दे। लेकिन अभी तक उसकी कोई कोशिश काम नहीं आई थी।

इसी वजह से वह Adam को अपने साथ एक fashion show में लेकर जाती है, जहाँ उसकी company के CEO और boss भी मौजूद होते हैं।

Fashion show के दौरान जब models ramp walk कर रही होती हैं, तभी अचानक एक model गिर जाती है।

यह देखते ही Adam बिना कुछ सोचे तुरंत उसकी मदद करने के लिए दौड़ पड़ता है।

Adam की यह इंसानियत देखकर CEO काफी प्रभावित हो जाती हैं।

Show खत्म होने के बाद सभी लोग party में enjoy कर रहे होते हैं। Adam और Alice भी साथ में drink करते हैं और फिर दोनों dance करने लगते हैं।

Dance करते-करते दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं।

ऐसा लग रहा होता है कि अब दोनों के बीच कुछ खास होने वाला है।

लेकिन तभी Alice की नज़र कुछ लड़कियों पर पड़ती है, जो उनकी लगातार photos क्लिक कर रही होती हैं।

यह देखकर Alice तुरंत Adam का हाथ पकड़ती है और उसे वहाँ से बाहर ले जाती है।

इसके बाद Adam अपने scooter से Alice को उसके घर छोड़ने जाता है।

घर के बाहर एक ऐसा पल आता है, जब Adam, Alice को kiss करने ही वाला होता है।

लेकिन Alice अचानक पीछे हट जाती है और बिना कुछ कहे घर के अंदर चली जाती है।

Adam को लगता है कि उसने शायद अपने दिल की बात कहने का सही मौका खो दिया।

कुछ देर बाद वह हिम्मत करके Alice के घर चला जाता है।

वहाँ पहुँचकर उसे पता चलता है कि Alice की बेटी अपनी मौसी के घर पर है।

यह जानने के बाद Adam अपने दिल की बात रोक नहीं पाता और Alice को kiss कर लेता है।

इस बार Alice भी खुद को नहीं रोक पाती।

धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के और करीब आ जाते हैं और उनके बीच रिश्ता पहले से कहीं ज़्यादा गहरा हो जाता है।

अगली सुबह जब Alice की आँख खुलती है, तो उसे पिछली रात की बात याद आती है।

उसे अपने किए पर थोड़ा बुरा महसूस होता है।

वह Adam से कहती है कि अब उसे घर से चले जाना चाहिए।

लेकिन बाहर तेज़ बारिश हो रही होती है।

इसलिए Adam बारिश रुकने तक वहीं रुक जाता है।

तभी Alice की बहन और उसकी बेटी वापस घर आ जाती हैं।

घबराकर Alice, Adam का परिचय अपने colleague के रूप में करवाती है।

वह Adam के हाथ में कुछ files भी दे देती है, ताकि किसी को शक न हो।

Adam वहाँ से जाने लगता है।

लेकिन जैसे ही वह दरवाज़े तक पहुँचता है, Alice अचानक उसे रोक लेती है...

और इस बार वह खुद Adam को kiss कर लेती है।

यहीं से साफ़ हो जाता है कि Alice अब सिर्फ दिखावे के लिए Adam के साथ नहीं है।

वह सच में उससे प्यार करने लगी है।

जो रिश्ता उसने सिर्फ अपने promotion के लिए शुरू किया था...

अब वही रिश्ता धीरे-धीरे उसकी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास बन चुका था।

इसके बाद Adam और Alice अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगते हैं।

Adam कभी उसे surprise देता है, तो कभी किसी नई जगह घुमाने ले जाता है।

Alice को Adam के साथ बिताया हर पल अच्छा लगने लगता है।

धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार और भरोसा पहले से कहीं ज़्यादा गहरा हो जाता है।

एक दिन Adam, Alice से पूछता है,

"तुम इतनी खूबसूरत हो... successful हो... फिर तुमने मुझे ही क्यों चुना?"

यह सवाल सुनकर Alice कुछ पल के लिए बिल्कुल चुप हो जाती है।

क्योंकि वह जानती थी कि शुरुआत में उसने Adam को सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया था।

लेकिन अब सच पूरी तरह बदल चुका था।

अब वह सच में Adam से प्यार करने लगी थी।

कुछ दिनों बाद Alice को आखिरकार उसका promotion मिल जाता है।

वह बहुत खुश होती है।

लेकिन उसी खुशी के साथ उसके मन में एक और सवाल उठने लगता है।

क्या उसे Adam के साथ यह रिश्ता आगे बढ़ाना चाहिए... या यहीं खत्म कर देना चाहिए?

जब वह Adam से मिलने जाती है, तब Adam मुस्कुराते हुए उससे कहता है,

"I love you... और मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ।"

Adam की यह बात सुनकर Alice एकदम चौंक जाती है।

वह कहती है,

"हम दोनों एक जैसे नहीं हैं। मैं तुमसे पूरे 20 साल बड़ी हूँ। तुम्हारी पूरी ज़िंदगी अभी बाकी है। तुम्हें अभी बहुत कुछ हासिल करना है।"

Alice आगे कहती है,

"मैं भी तुमसे प्यार करती हूँ... लेकिन मेरी ज़िंदगी में बहुत सारी ज़िम्मेदारियाँ हैं। मेरी बेटी है... मेरा काम है... और सबसे बड़ी बात, लोग हमारे रिश्ते के बारे में क्या सोचेंगे?"

आखिर में वह भारी मन से कहती है,

"शायद हमारे लिए यही बेहतर होगा कि हम यहीं रुक जाएँ।"

लेकिन Adam उसकी बात मानने को तैयार नहीं होता।

फिर भी Alice वहाँ से चली जाती है।

वह अच्छी तरह जानती थी कि शुरुआत में उसने Adam का इस्तेमाल सिर्फ अपने promotion के लिए किया था।

लेकिन अब सच यह था कि...

उसे भी Adam से उतना ही प्यार हो चुका था।