Chapter 4 - सच सामने आ गया
बीस साल का फ़ासला by Anurag Maurya
Alice, Adam से दूर होने का फैसला तो कर लेती है, लेकिन उसके लिए Adam को भूल पाना बिल्कुल आसान नहीं था।
वह बाहर से भले ही normal दिखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अंदर ही अंदर पूरी तरह टूट चुकी थी।
उधर Adam का भी यही हाल था।
वह अपने दिल का दर्द अपने father के साथ शेयर करता है।
तब उसके father उसे समझाते हुए कहते हैं,
"जब मैं तुम्हारी उम्र का था, तब मुझे भी प्यार हुआ था। ज़िंदगी में ऐसा होता रहता है। तुम्हें आगे बढ़ना सीखना होगा।"
कुछ दिनों बाद Alice के office में magazine की CEO खुद नया cover photo देखने आती हैं।
लेकिन उन्हें कोई भी cover पसंद नहीं आता।
वह किसी नए और fresh चेहरे की तलाश में होती हैं।
तभी उनकी नज़र Alice के laptop के wallpaper पर पड़ती है, जिसमें Adam की photo लगी होती है।
Adam को देखते ही उन्हें याद आता है कि यही वही लड़का है जिसने fashion show के दौरान गिरी हुई model की मदद की थी।
CEO तुरंत फैसला करती हैं कि Adam को ही magazine का नया model बनाया जाए।
यह सुनकर Alice बिल्कुल खुश नहीं होती।
वह दोबारा Adam से मिलना ही नहीं चाहती थी।
लेकिन boss के कहने पर उसके पास कोई दूसरा रास्ता भी नहीं होता।
वह Adam को बार-बार call और message करती है।
लेकिन उस समय Adam अपने घर में अकेला बैठा होता है।
दिल टूटने की वजह से वह लगातार drink कर रहा होता है।
गुस्से में वह Alice के किसी भी call या message का जवाब नहीं देता।
आखिरकार Alice खुद उसके घर पहुँच जाती है।
Adam को लगता है कि शायद Alice फिर से उसके साथ अपना रिश्ता शुरू करना चाहती है।
लेकिन Alice उससे कहती है,
"Magazine तुम्हें अपना नया model बनाना चाहती है। तुम्हें खूबसूरत models के साथ काम करने का मौका मिलेगा... और इसके बदले तुम्हें अच्छी payment भी मिलेगी।"
इतना सुनते ही Adam का चेहरा उतर जाता है।
उसे समझने में देर नहीं लगती कि Alice सिर्फ अपने काम के लिए उसके पास आई है।
वह गुस्से में कहता है,
"मैं अब तुमसे मिलना ही नहीं चाहता। बेहतर होगा कि हम दोबारा कभी ना मिलें।"
इतना कहकर Adam वहाँ से चला जाता है।
कुछ दिनों बाद Adam के photoshoot का दिन आ जाता है।
पूरी team उसके आने का इंतज़ार कर रही होती है।
उधर Alice के मन में डर बैठा होता है कि अगर Adam नहीं आया, तो शायद उसकी नौकरी चली जाएगी।
लेकिन तभी Adam वहाँ पहुँच जाता है।
वह आज भी Alice से प्यार करता था, इसलिए उसने आने का फैसला किया।
उसे makeup room में ले जाया जाता है, जहाँ उसका नया look तैयार किया जा रहा होता है।
इसी बीच Alice का वही दोस्त वहाँ आता है, जिसने उसे Adam के साथ fake relationship बनाने की सलाह दी थी।
वह Adam से माफी माँगते हुए कहता है,
"असल में Alice को मैंने ही सलाह दी थी कि वह तुम्हारे साथ झूठा रिश्ता बनाए... ताकि उसे promotion मिल सके।"
यह सच सुनते ही Adam के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है।
जिस प्यार को वह अब तक सच्चा समझ रहा था...
वह उसके लिए सिर्फ एक plan था।
कुछ देर बाद Adam बाहर आता है।
सबके सामने वह Alice को kiss करता है।
लेकिन इस kiss में प्यार से ज़्यादा दर्द और गुस्सा छिपा होता है।
इसके बाद photoshoot शुरू होता है।
Modeling Adam के लिए बिल्कुल नया अनुभव था।
वह ठीक से pose नहीं दे पा रहा होता।
बार-बार photographer उसे अलग-अलग instructions देता है।
धीरे-धीरे Adam चिढ़ जाता है और बीच में ही photoshoot छोड़कर जाने लगता है।
तभी Alice उसे रोकने और समझाने की कोशिश करती है।
लेकिन इस बार Adam का गुस्सा फूट पड़ता है।
वह कहता है,
"मैंने तुमसे दिल से प्यार किया था... लेकिन तुमने अपने फायदे के लिए मेरा इस्तेमाल किया।"
इतना कहकर Adam वहाँ से चला जाता है।
उसकी बातें सुनकर Alice पूरी तरह टूट जाती है।
उधर उसका boss भी उससे नाराज़ हो जाता है और आखिरकार उसे नौकरी से निकाल देता है।
अब Alice के पास न नौकरी बचती है...
और न ही Adam।
वह पूरी तरह अकेली पड़ जाती है।
हर पल उसे सिर्फ Adam की याद सताने लगती है।
धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि...
जिस career और promotion के पीछे वह भाग रही थी...
असल में उससे कहीं ज़्यादा कीमती वह इंसान था...
जो उससे बिना किसी शर्त के सच्चा प्यार करता था।
आखिरकार Alice फैसला करती है कि अब वह अपने दिल की बात छुपाएगी नहीं।
वह सीधे Adam के college पहुँच जाती है।
सभी students के सामने वह Adam से कहती है,
"मैंने अपने future के बारे में सोचना छोड़ दिया है। अब मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि समाज हमारे रिश्ते के बारे में क्या सोचेगा। मैं सिर्फ तुमसे प्यार करती हूँ... और तुम्हारे साथ अपनी पूरी ज़िंदगी बिताना चाहती हूँ।"
इतना कहकर Alice, Adam से अपने किए की दिल से माफी माँगती है।